बदलेगा पंचायतों में आरक्षण का रोस्टर

बदलेगा पंचायतों में आरक्षण का रोस्टर दरभंगा : पंचायत आम निर्वाचन 2016 में आरक्षण रोस्टर बदलने की घोषणा कर दी गयी है. इस बावत आवश्यक निर्देश देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने सभी जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर चुनाव कराने की […]

बदलेगा पंचायतों में आरक्षण का रोस्टर दरभंगा : पंचायत आम निर्वाचन 2016 में आरक्षण रोस्टर बदलने की घोषणा कर दी गयी है. इस बावत आवश्यक निर्देश देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने सभी जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर चुनाव कराने की घोषणा की है. ज्ञात हो कि 20 अप्रील 2015 को जनसंख्या के प्रारुप का प्रकाशन कर दिया गया है. प्रारुप पर आपत्ति के बाद निष्पादित कराने के बाद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार जनसंख्या का अंतिम प्रकाशन 11 मई 2015 को करने का निर्देश दिया गया था. आयोग ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर प्रपत्र 1 में अंतिम रुप से जिला राजपत्र में त्रुटि रहित प्रकाशित जनसंख्या अनुसूचित जाति/जनजाति ही आरक्षण अवधारणा एवं आवंटन में मानक जनसंख्या होगी.इस जनसंख्या के आधार पर जब आरक्षण रोस्टर बनेगा तो कई पंचायतों में आरक्षण की स्थिति बदल जायेगी. गौरतलब है कि पंचायतों के वार्ड सदस्य, पंचायत समिति व मुखिया के साथ साथ सरपंचख् पंचों के आरक्षण बिंदु पर प्रखंड प्रशासन का निर्णय मान्य होगा. जनप्रतिनिधियों के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने पंचायतों में आरक्षण का निर्धारण के लिए प्रख्ंाडों के अधिकारियों को जिला मुख्यालय मे बुलाकर निर्धारित करने का मन बनाया है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन कई जानकार अधिकारियों इस सूचना को सही बताया है. जल्द ही इसको ेकर तिथियां घोषित होगी. उधर निर्वाचन आयोग के सचिव ने इस बावत पत्र भेजकर कैंप लगाकर वरीय अधिकारियों की देखरेख में आरक्षण प्रस्ताव तैयानर कराने का निर्देश दिया है. आयोग को यह प्रस्ताव 15 जनवरी 2015 तक भेजना है. जिस पर अनुमोदन पश्चात इसे सार्वजनिक किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >