दूसरे दिन भी चला बुलडोजर

दूसरे दिन भी चला बुलडोजर दरभंगा . जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सदर अंचल के सीओ के नेतृत्व में दोनार चौक से दिलावरपुर बस स्टैंड तक सड़क के दोनों किनारे लगे अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान सभी दुकानदारों को […]

दूसरे दिन भी चला बुलडोजर दरभंगा . जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सदर अंचल के सीओ के नेतृत्व में दोनार चौक से दिलावरपुर बस स्टैंड तक सड़क के दोनों किनारे लगे अतिक्रमण को हटाया गया. इस दौरान सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि यदि भविष्य में खाली करायी गयी जगह अतिक्रमित हुई तो सभी दुकानदारों के सामान जब्त कर उनसे जुर्माना की वसूली की जायेगी. अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर निगम का जेसीबी, ट्रैक्टर एवं पुलिस लाइन से भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >