ठंड रहेगी अभी बरकरार, सुबह में छाये रहेंगे कुहासे

ठंड रहेगी अभी बरकरार, सुबह में छाये रहेंगे कुहासे दरभंगा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 23 से 27 दिसंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अभी ठंड बरकार रहेगी. पछिया हवा चलने से कनकनी में इजाफा होगा. वहीं […]

ठंड रहेगी अभी बरकरार, सुबह में छाये रहेंगे कुहासे दरभंगा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 23 से 27 दिसंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अभी ठंड बरकार रहेगी. पछिया हवा चलने से कनकनी में इजाफा होगा. वहीं सुबह में कुहासे छाये रह सकते हैं. हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में मौसम वैज्ञानिक डाॅ ए सत्तार ने कहा है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ रहेगा. इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने की भी संभावना है. पूर्वानुमान अवधि में चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना भी जतायी गयी है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. उन्होंने उत्तर बिहार के जिलों में कहीं कहीं सुबह में कुहासे छाये रहने की भी संभावना जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >