विद्यालयों में कल से चलेगा स्वच्छता अभियान23 को शिक्षकों व अभिभावकों की होगी बैठक सदर, दरभंगा जिलाधिकारी के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 21 से 30 दिसंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. 23 दिसंबर को सभी स्कूलों में शिक्षक एवं अभिभावकों की संयुक्त बैठक आयोजित होगी. बैठक में स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर चर्चाएं होंगी. इस अभियान के तहत वर्ग कक्ष, स्कूल परिसर, भंडार गृह आदि की प्रत्येक दिन साफ-सफाई की जायेगी. इसके तहत प्रांगण में लगे चापालक के निकट सोख्ता बनाया जायेगा. स्वच्छता अभियान को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली जायेगी. वहीं स्कूलों में अवस्थित शौचालय को हमेशा उपयोग के लिए खुला रखा जायेगा. इसकी साफ-सफाई भी करायी जायेगी. मध्याह्न भोजन की खदान को भी अच्छे ढंग से साफ कराया जायेगा. विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को भोजन के पश्चात हाथ धोने की आदत डालनी होगी. इधर बीइओ देवशरण राउत ने बताया कि स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षक को हमेशा अपने कर्त्तव्यों का ध्यान रखते हुए प्रत्येक दिन बच्चों को ड्रिल आदि कराना निश्चित करेंगे.
वद्यिालयों में कल से चलेगा स्वच्छता अभियान
विद्यालयों में कल से चलेगा स्वच्छता अभियान23 को शिक्षकों व अभिभावकों की होगी बैठक सदर, दरभंगा जिलाधिकारी के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 21 से 30 दिसंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. 23 दिसंबर को सभी स्कूलों में शिक्षक एवं अभिभावकों की संयुक्त बैठक आयोजित होगी. बैठक में स्वच्छता एवं साफ-सफाई […]
