24 को नियोजनालय में लगेगा नियोजन मेला

24 को नियोजनालय में लगेगा नियोजन मेला बहादुरपुर . जिले के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार मिलने का सुनहरा अवसर मिलेगा. इसको लेकर श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में नियोजनालय द्वारा 24 दिसंबर को नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा. रामनगर स्थित आइटीआइ परिसर में नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आायेजन किया जायेगा. जिला […]

24 को नियोजनालय में लगेगा नियोजन मेला बहादुरपुर . जिले के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार मिलने का सुनहरा अवसर मिलेगा. इसको लेकर श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में नियोजनालय द्वारा 24 दिसंबर को नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा. रामनगर स्थित आइटीआइ परिसर में नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आायेजन किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी आशुजीत कुमार परासर ने बताया कि उक्त मेला में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की लगभग 20 कंपनियां भाग लेंगी. इसमें टेक्सटाइल, बायो टेक्नोलॉजी, निर्माण, मोबाइल टेक्नोलॉजी, सिक्यूरिटी गार्ड इश्योरेंस आदि क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती है. इसमें आठवीं से लेकर स्नातक के बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >