एसडीओ ने मंदिर परिसर व धर्मशाला का लिया जायजाफोटो: 25परिचय : निरीक्षण करते एसडीओ मो. शफीक * साफ सफाई का दिया निर्देश कुशेश्वरस्थान पूर्वी . बिरौल के एसडीओ सह न्याय समिति के अध्यक्ष मो शफीक ने सोमवार को कुशेश्वरस्थान मंदिर परिसर का जायजा लिया. नये साल के अवसर पर श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को देखते हुए अभी से ही साफ सफाई समेत अन्य चीजों को दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया. एसडीओ ने धर्मशाला, शिवगंगा घाट सहित बाजार की प्रमुख सड़कों का भी जायजा लिया. व्यवसायियों को निर्देश दिया कि नाला एवं सड़क की जमीन को छोड़कर अपनी दुकान लगायें. जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो. खगडि़या धर्मशाला के कमरा नंबर 3 एवं 4 में वर्षों से कब्जा जमाये पुलिस पदाधिकारी डी. राय एवं विरेन्द्र रावत को अविलंब कमरा खाली करने को कहा. एसडीओ ने बीएओ संजय कुमार सिन्हा को निर्देश दिया कि यदि कमरा खाली नहीं करते हैं तो जब्ती सूची बनाकर उनके समक्ष सौंपे. मछली बाजार एवं बस स्टैंड को बाहर हटाने का भी निर्देश दिया. यह दोनों बाजार के अंदर नहीं रहेंगे. मौके पर सीओ नरेन्द्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
एसडीओ ने मंदिर परिसर व धर्मशाला का लिया जायजा
एसडीओ ने मंदिर परिसर व धर्मशाला का लिया जायजाफोटो: 25परिचय : निरीक्षण करते एसडीओ मो. शफीक * साफ सफाई का दिया निर्देश कुशेश्वरस्थान पूर्वी . बिरौल के एसडीओ सह न्याय समिति के अध्यक्ष मो शफीक ने सोमवार को कुशेश्वरस्थान मंदिर परिसर का जायजा लिया. नये साल के अवसर पर श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को […]
