प्रदर्शनी में चुने गये उत्कृष्ट पशुबहेड़ी. जिला स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर सेामवार को पशु चिकित्सा केन्द्र परिसर में प्रखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. बीडीओ हुस्ने आरा की अध्यक्षता में बीएएचओ डा. सीमू कुमारी एवं बीएओ अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिला के लिए पशु का चयन किया. इसमें 20 किसानों ने अपना पशु प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया. इस मौके पर खरारी के किसान मोहन सिंह क्रॉस बीट नस्ल की गाय, बारा के किसान ज्ञानी प्रसाद सिंह की मुर्रा नस्ल की भैंस एवं दैनी खोन के देवनारायण मंडल की बैल को चयन किया गया. बीएएचओ डा. सीमू के अनुसार चयनित पशु को 31 दिसम्बर को जिला पशु प्रदर्शनी में भेजा जायेगा.
प्रदर्शनी में चुने गये उत्कृष्ट पशु
प्रदर्शनी में चुने गये उत्कृष्ट पशुबहेड़ी. जिला स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर सेामवार को पशु चिकित्सा केन्द्र परिसर में प्रखंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. बीडीओ हुस्ने आरा की अध्यक्षता में बीएएचओ डा. सीमू कुमारी एवं बीएओ अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जिला के लिए पशु का चयन किया. इसमें 20 किसानों ने […]
