एक सप्ताह से तीन पदाधिकारी गायब

एक सप्ताह से तीन पदाधिकारी गायबबिरौल. प्रखंड मुख्यालय से एक साथ तीन पदाधिकारी बिना सूचना के गायब हैं. इसकी जानकारी प्रखंड प्रशासन को नहीं है. बीडीओ रजत किशोर सिंह से बताया कि एक सप्ताह से सम्पर्क में हैं, परंतु इन पदाधिकारियों का सरकारी ओर निजी मोबाइल स्वीच ऑफ बताया जा रहा है. मालूम हो कि […]

एक सप्ताह से तीन पदाधिकारी गायबबिरौल. प्रखंड मुख्यालय से एक साथ तीन पदाधिकारी बिना सूचना के गायब हैं. इसकी जानकारी प्रखंड प्रशासन को नहीं है. बीडीओ रजत किशोर सिंह से बताया कि एक सप्ताह से सम्पर्क में हैं, परंतु इन पदाधिकारियों का सरकारी ओर निजी मोबाइल स्वीच ऑफ बताया जा रहा है. मालूम हो कि सहकारिता पदाधिकारी नंद लाल राम ,बिरौल सीडीपीओ विनीता कुमारी और लेबर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार करीब एक सप्ताह से बीडीओ रजत किशोर सिंह के सम्पर्क में नहीं है. अक्सर इन पदाधिकारियो के कार्यालय में ताला झूलता रहता है. बीडीओ ने बताया कि ऐसे पदाधिकारियों के विरूद्व जिला पदाधिकारी के पास शिकायत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >