बम डफ्यिूज में जख्मी हुआ जवान

बम डिफ्यूज में जख्मी हुआ जवानडीएमसीएच में चल रहा उपचारदरभंगा . बीएमपी – 13 के एक जवान को गंभीर अवस्था में रविवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जवान का इलाज चिकित्सकों की ओर से किया जा रहा है. फिलहाल वे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार बीएमपी 13 में पदस्थापित […]

बम डिफ्यूज में जख्मी हुआ जवानडीएमसीएच में चल रहा उपचारदरभंगा . बीएमपी – 13 के एक जवान को गंभीर अवस्था में रविवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जवान का इलाज चिकित्सकों की ओर से किया जा रहा है. फिलहाल वे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार बीएमपी 13 में पदस्थापित मुक्तिनाथ सिंह सुपौल जिले में एक बम को डिफ्यूल करने के दौरान जख्मी हो गये. निष्क्रिय करने के क्र म में बम फट जाने के कारण पीडि़त जवान के बांये हाथ का पंजा बुरी तरह झुलस गया. साथ ही शरीर पर कई जख्म हो गये. आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इधर पूछने पर बेंता ओपी प्रभारी ने बताया कि पीडि़त को गंभीर अवस्था में इलाजरत रहने के कारण फर्द बयान नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >