विवाद मामले की जांच को पहुंचे दो वरीय अधिकारी आरपीएफ के जवानों का बयान किया कलमबंदममाला सहायक लोको पायलट व आरपीएफ के बीच मारपीट का दरभंगा: सहायक लोको पायलट व आरपीएफ के बीच हुई मारपीट मामले की जांच करने आरपीएफ के दो वरीय पदाधिकारी जंकशन पहुंचे. शनिवार की देर शाम यहां पहंुचे समस्तीपुर रेल मंडल के असिस्टेंट कमांडेंट सह प्रभारी कमांडेंट एके नायक व पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर से पहुंचे एसी व्यास मुनि सिंह ने इस मामले की जांच की. इस दौरान आरपीएफ के सभी जवानों व अधिकारियों से अलग-अलग बयान लिया. उनके बयानों को कलमबंद किया. उल्लेखनीय है कि गत 18 दिसम्बर को पेशाव करने के मामलू बात के बाद सहायक लोको पायलट शिवशंकर महतो व आपरीएफ के मेजर आरएन पाण्डेय के बीच विवाद हो गया. इसमें दोनों के बीच हाथापाई हो गयी. बात बढ़ गयी. पिटाई का आरोप लगा चालक ने बिहार संपर्क क्रांति चलाने से इंकार कर दिया. बाद में इसमें एसोसिएशन कूद पड़ा. हंगामा शुरू हो गया. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाने को घेर लिया. पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. इस बिगड़े हालात के बाद डीआरएम खुद पहुंचे और ट्रेन परिचालन बाधित होने के लिए दोषी सभी पर कार्रवाई करने की बात कही. इसी आलोक में श्री नायक गत 11 बजे रात तक जंकशन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर रहे. इसके बाद शनिवार की शाम फिर पहुंचे. जांच शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक जांच चल रही थी.
विवाद मामले की जांच को पहुंचे दो वरीय अधिकारी
विवाद मामले की जांच को पहुंचे दो वरीय अधिकारी आरपीएफ के जवानों का बयान किया कलमबंदममाला सहायक लोको पायलट व आरपीएफ के बीच मारपीट का दरभंगा: सहायक लोको पायलट व आरपीएफ के बीच हुई मारपीट मामले की जांच करने आरपीएफ के दो वरीय पदाधिकारी जंकशन पहुंचे. शनिवार की देर शाम यहां पहंुचे समस्तीपुर रेल मंडल […]
