एसडीओ ने किया पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण फोटो:::::बगैर सूचना के गायब पायी गयी चिकित्सक. बिरौल : एसडीओ मो. शफीक ने शुक्रवार को मवेशी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान चिकित्सक डा. प्रभा कुमारी झा बिना सूचना के गायब पायी गयीं. वहीं मवेशी शेड पर जलावन और बकरी को देख एसडीओ ने जलावन को अविलंब हटाने का निर्देश कर्मी को दिया. कर्मी देवकांत ठाकुर ने कहा कि इसे जल्द हटवा दिया जायेगा. उपस्थिति रजिस्टर मांगने गोदरेज में बंद रहने की बात कही गयी. निरीक्षण के दौरान एक भी पंजी नहीं पायी गयी. एसडीओ ने चिकित्सक डा. झा को मोबाइल पर फटकार लगायी. चिकित्सक श्रीमति झा ने कहा कि वे दरभंगा कार्यालय आॅफिस के कार्य से आयी हुई हैं. एसडीओ ने कहा कि अस्पताल छोड़ने से पहले अनुमंडल कार्यालय को सूचना देनी चाहिए थी. एसडीओ ने पूरे अभिलेख के साथ आॅफिस में मिलने को भी कहा. अस्पताल की अधिकांश भूमि पर अतिक्रमणकारियाें का कब्जा है. इसे देख एसडीओ ने सीओ को निर्देश दिया कि अविलंब मापी कराकर इसे खली करायें. निरीक्षण के दौरान डाटा ऑपरेटर अशोक कुमार भी फरार पाये गये. जिसके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश एसडीओ ने दिया.
एसडीओ ने किया पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण
एसडीओ ने किया पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण फोटो:::::बगैर सूचना के गायब पायी गयी चिकित्सक. बिरौल : एसडीओ मो. शफीक ने शुक्रवार को मवेशी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान चिकित्सक डा. प्रभा कुमारी झा बिना सूचना के गायब पायी गयीं. वहीं मवेशी शेड पर जलावन और बकरी को देख एसडीओ ने जलावन को […]
