दहेज प्रताड़ना का दो मामला महिला थाना में दर्ज

दहेज प्रताड़ना का दो मामला महिला थाना में दर्ज दरभंगा. दहेज प्रताड़ना को लेकर महिला थाना में गुरुवार को दो मामले दर्ज किये गये. इसमें बहेड़ी थाना क्षेत्र के ईनाई गांव की रहने वाली विनोद कुमार गौतम की पत्नी ललिता देवी ने दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसने बताया है कि उसकी शादी चौदह साल […]

दहेज प्रताड़ना का दो मामला महिला थाना में दर्ज दरभंगा. दहेज प्रताड़ना को लेकर महिला थाना में गुरुवार को दो मामले दर्ज किये गये. इसमें बहेड़ी थाना क्षेत्र के ईनाई गांव की रहने वाली विनोद कुमार गौतम की पत्नी ललिता देवी ने दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसने बताया है कि उसकी शादी चौदह साल पहले हुई थी.उस समय उसका पति बेरोजगार था. अब उसका पति इंजीनियर बन गया है तो पांच लाख रुपये बतौर दहेज के रुप में मांग रहा है. नहीं देने पर मारपीट करता है. महिला ने प्राथमिकी में अपने पति के साथ साथ सास, जेठानी, भैंसूर को भी नामजद किया है. इसी तरह कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गौरा गांव के अली अहमद की पुत्री हमीदा खातुन ने भी महिला थाना में आवेदन देकर पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि चातर गांव में उसकी शादी हुई है. शादी के बाद से ही उसका पति समेत अन्य लोग चार लाख रुपये दहेज की मांग करते हैं. नहीं देने पर मारपीट किया जाता है. दोनों ही मामले को दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >