राजेंद्र बाबू को उनकी जयंती पर लोगों ने किया याद

राजेंद्र बाबू को उनकी जयंती पर लोगों ने किया याद बहेड़ी : बाजार के लक्ष्मी निवास पर गुरुवार को प्रथम राष्ट्रपति व भारत रत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद की 131वीं जयंती मनायी गयी. मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गंगा […]

राजेंद्र बाबू को उनकी जयंती पर लोगों ने किया याद बहेड़ी : बाजार के लक्ष्मी निवास पर गुरुवार को प्रथम राष्ट्रपति व भारत रत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद की 131वीं जयंती मनायी गयी. मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के योद्घा, 1934 ई. में बिहार के विनाशकारी भूकंम्प में प्रभावितों की सेवा, अन्तरिम केन्द्रीय सरकार में कृषि,खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री, संविधान सभा के अध्यक्ष के रुप में किये गये कार्य को याद किया. इस मौके पर सुधीर कुमार ठाकुर , नरेश दास, सदन झा, चन्द्रभुषण सिंह, गणेशी पासवान, जयशंकर झा आदि ने राजेन्द्र बाबू की तस्वीर पर मार्ल्यापण करते हुए उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >