चेन्नई जाने वाली कई ट्रेने रद् दरभंगा : दक्षिण भारत में हो रहे लगातार भारी बारिश के कारण दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल में हो रहे जलजमाव के कारण दक्षिण भारत से पूर्व मध्य रेल को आने एवं जाने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने रद कर दिया है.इसमें दरभंगा से खुलने वाली भी दो ट्रेनें शामिल हैं. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी अरविन्द कुमार रजक ने बताया कि 8 टे्रनों का परिचालन रद्द किया गया है. जिसमें 4 दिसंबर को दरभंग से सिकंदराबाद जाने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 5 दिसंबर को 5 दिसम्बर को मैसूर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12578 मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसी तरह 8 दिसम्बर को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 12577 दरभंगा-मैसूर बागमती एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है.
चेन्नई जाने वाली कई ट्रेने रद्
चेन्नई जाने वाली कई ट्रेने रद् दरभंगा : दक्षिण भारत में हो रहे लगातार भारी बारिश के कारण दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल में हो रहे जलजमाव के कारण दक्षिण भारत से पूर्व मध्य रेल को आने एवं जाने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने रद कर दिया है.इसमें दरभंगा से खुलने वाली भी दो […]
