जंकशन पर रेल नीर की आपूर्ति ठप, परेशानी

जंकशन पर रेल नीर की आपूर्ति ठप, परेशानी आपसी विवाद के कारण बढ़ी समस्या दरभंगा. दरभंगा जंकशन पर रेल नीर की आपूर्ति ठप हो गयी है. लिहाजा पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है. इसकी वजह आपूर्तिकर्ता के पर्यवेक्षक व जंकशन के ठेकेदार के बीच का विवाद बताया जाता है. इन दोनों के आपसी तालमेल […]

जंकशन पर रेल नीर की आपूर्ति ठप, परेशानी आपसी विवाद के कारण बढ़ी समस्या दरभंगा. दरभंगा जंकशन पर रेल नीर की आपूर्ति ठप हो गयी है. लिहाजा पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है. इसकी वजह आपूर्तिकर्ता के पर्यवेक्षक व जंकशन के ठेकेदार के बीच का विवाद बताया जाता है. इन दोनों के आपसी तालमेल के अभाव की सजा यात्री भुगत रहे हैं. जानकारों के अनुसार अगर शीघ्र इसे समाप्त नहीं किया गया तो आनेवाले समय में परेशानी और बढ़ जायेगी. जानकारी के अनुसार नये ठेके के तहत दरभंगा जंकशन पर रेल नीर की आपूर्ति के लिए उत्तर बिहार के रेल स्टेशनों का ठेका आइआरसीटीसी ने एक ठेकेदार को दे दिया है. उस ठेकेदार ने दरभंगा जंकशन के पर्यवेक्षक के रूप में गणेश पूर्वे को तैनात कर दिया है. इन्हीं के माध्यम से रेल नीर की आपूर्ति करने की व्यवस्था की है. सूत्रों के अनुसार गणेश पूर्वे ठेकेदार प्रवीण पोद्दार को रेल नीर देने के लिए तैयार नहीं है. वह सीधे काउंटर के वेंडर को पानी देने पर अड़े हैं. जबकि स्टॉल के कर्मी का कहना है कि वे ठेकेदार के अधीन काम करते हैं. इसलिए पानी वे सीधे लेने में असमर्थ हैं. इधर ठेकेदार प्रवीण पोद्दार ने रेल नीर की आपूर्ति ठप रहने की सूचना डीसीआइ राजेश रंजन श्रीवास्तव को दी है. उन्होंने शीघ्र पेयजल की आपूर्ति चालू करने का अनुरोध किया है. हालांकि जलापूर्ति ”किसे” को लेकर विवाद पहले से चल रहा है. लेकिन बीच में करीब एक सप्ताह आपूर्ति दी गयी. काम चल रहा था. अचानक फिर से यह विवाद खड़ा हो गया. वैसे इसकी नींव गत 2 दिसंबर को ही पड़ गयी. ठेकेदार को पानी न देकर सीधे वेंडर को पानी देने की बात कहते हुए पर्यवेक्षक गणेश पूर्वे बताते हैं कि उनके पास पर्याप्त पानी है. वे उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं, लेंकिन वेंडर सीधे उनसे लेने के लिए तैयार नहीं हो रहे. ज्ञातव्य हो कि बोर्ड ने स्टेशन व पेंट्रीकार में हर हाल में रेल नीर के उपयोग का सख्त निर्देश दे रखा है. इस नजरिये से हमेशा आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >