अभिनंदन समारोह में दिखा कांग्रेसजनों का उत्साहहजार आवाज वाले पटाखे छोड़ दिखाया उमंग फोटो संख्या- 06परिचय- कार्यकर्ताओं के संग मंचासीन मंत्री डॉ मदन मोहन झाफोटो संख्या- 02परिचय- उपस्थित लोग दरभंगा . ठूठे वृक्ष में अचानक हरियाली लौटने पर जो खुशी मिलती है, वैसा ही उल्लास बुधवार को कांग्रेसजनों में दिख रहा था. जर्जर कांग्रेस भवन हाल के वर्षों में आवारा पशुओं का चारागाह ही बन चुका था. यदा-कदा किसी पुराने नेता की जयंती पर कार्यक्रम होते भी थे तो जिलाध्यक्ष सहित कुछ लोग तसवीर पर माल्यार्पण कर खानापूरी कर लेते थे. लेकिन डॉ मदन मोहन झा को महागठबंधन की सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनाये जाने के बाद दरभंगा के कांग्रेसजनों में नवचेतना जागृत हुई है और यह उत्साह आज अभिनंदन समारेाह में दिखा. कांग्रेस भवन में दिन के ग्यारह बजे से ही कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया. 12 बजे तक करीब दो हजार से अधिक कार्यकर्ता जमा हो गये. इसमें शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के ही अधिक कार्यकर्ता थे. इतना ही नहीं, महिलाओं की भी भागीदारी अच्छी दिखी. मंत्री के आने में विलंब होने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, महामंत्री मिथिलेश पासवान शीघ्र ही उनके पहुंचने की घोषणा कर रहे थे. तीन दर्जन वाहनों से जटमलपुर में आगवानी : मंत्री बनने के बाद पहली बार दरभंगा लौटने पर कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्साहित थे कि जटमलपुर तक दर्जनों वाहनों के काफिले के संग उनकी आगवानी को पहुंच गये. जटमलपुर से लोहिया चौक तक एक दर्जन से अधिक जगह मंत्री डॉ झा का ग्रामीणों ने स्वागत किया. इसके बाद लोहिया चौक, जिला स्कूल, शेखर नेत्रालय, डीएमसीएच रोड, कर्पूरी चौक, बेंता चौक, एमएल एकेडमी मोड़ में भी लोगों ने रोकर मंत्री का स्वागत किया. इसके कारण मंत्री दो बजे कांग्रेस भवन पहुंचे. मंत्री के कांग्रेस भवन आते ही उन्हें माला पहनाने की होड़ लग गयी. अफरा तफरी की स्थिति देख मंत्री डॉ झा स्वयं दर्शक दीर्घा में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर माला स्वीकार किया. शिक्षा में सुधार व शिक्षकों की समस्या को लेे शिक्षा मंत्री से करूंगा बात अभिनंदन समारेाह में मंत्री डॉ झा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर स्थिति में हम आप सबों के साथ हैं. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल में शिक्षा के उन्नयन एवं शिक्षकों की समस्याओं के लिए शीघ्र ही शिक्षामंत्री से बात करूंगा. उन्होंने कहा कि पहले वे शिक्षकों के ही प्रतिनिधि हैं, इसके बाद राज्य सरकार के मंत्री. उन्होंने अजय जालान के अनुरोध पर चर्चा करते हुए कहा कि मिर्जापुर में इंदिरा गांधी चौक के सौंदर्यीकरण में हरसंभव सहयोग देंगे. कई संगठनों ने किया स्वागत : मंत्री के मंचासीन होते ही कार्यकर्ताओं में स्वागत की होड़ लग गयी. जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने पाग-चादर, माला से सम्मानित किया. मनेाज झा व शंकर कुमार झा मखाना के माला से स्वागत किया. जिलाध्यक्ष श्री चौधरी एवं समन्वयक पवन कुमार चौधरी ने अभिनंदन पत्र पढ़े. इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष विनय कुमार झा, रामपुकार चौधरी, पवन कुमार चौधरी, अजय जालान, वासुकीनाथ झा, रमण कुमार झा, रमाकांत कुंवर, समस्तीपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अबू सलीम, पार्षद रीता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जहांगीर आलम ने विचार व्यक्त किये. संचालन मिथिलेश पासवान ने किया. दूसरी ओर मनीगाछी जाने के क्रम में कटहलबाड़ी चौक पर सुशील कुमार सिंह, मो अली अब्बास, पवन पासवान ने स्वागत किया. महेश कुमार पासवान, मनोज कुमार मांझी, उमेश कुमार, राधा देवी ने सदर अंचल के सारा मोहम्मद में महादलित को वासगीत पर्चा दिलाने का अनुरोध किया.
अभिनंदन समारोह में दिखा कांग्रेसजनों का उत्साह
अभिनंदन समारोह में दिखा कांग्रेसजनों का उत्साहहजार आवाज वाले पटाखे छोड़ दिखाया उमंग फोटो संख्या- 06परिचय- कार्यकर्ताओं के संग मंचासीन मंत्री डॉ मदन मोहन झाफोटो संख्या- 02परिचय- उपस्थित लोग दरभंगा . ठूठे वृक्ष में अचानक हरियाली लौटने पर जो खुशी मिलती है, वैसा ही उल्लास बुधवार को कांग्रेसजनों में दिख रहा था. जर्जर कांग्रेस भवन […]
