यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर में पांच को जुटेंगे देश के 250 मूत्र रोग विशेषज्ञ

यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर में पांच को जुटेंगे देश के 250 मूत्र रोग विशेषज्ञगंभीर मरीजों के ऑपरेशन का होगा लाइव डिमोस्ट्रेशन नर्सिंग होम का उद्घाटन 6 को करेंगे मंत्रीफोटो संख्या- 04परिचय- प्रेसवार्ता में बोलते यूरोलॉजिस्ट डॉ मनोज कुमार दरभंगा. मिथिलांचल के चिकित्सा संस्थान के विकास में एक कड़ी और जुट गया है. वीआइपी रोड स्थित […]

यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर में पांच को जुटेंगे देश के 250 मूत्र रोग विशेषज्ञगंभीर मरीजों के ऑपरेशन का होगा लाइव डिमोस्ट्रेशन नर्सिंग होम का उद्घाटन 6 को करेंगे मंत्रीफोटो संख्या- 04परिचय- प्रेसवार्ता में बोलते यूरोलॉजिस्ट डॉ मनोज कुमार दरभंगा. मिथिलांचल के चिकित्सा संस्थान के विकास में एक कड़ी और जुट गया है. वीआइपी रोड स्थित अललपट्टी में यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड खुल गया है, जहां अत्याधुनिक मशीन उपकरण से लैश होगा. इस निजी नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों से मरीजों का गंभीर ऑपरेशन लेजर एवं लेप्रोस्कॉपी से किया जायेगा. ऐसे ऑपरेशन में चीर-फाड़ की गुंजाइश नहीं होगी. प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बुधवार को यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर के मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार ने यह बात कही. मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर को एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. कार्यशाला के दौरान गंभीर मरीजों का ऑपरेशन भी होगा. इस ऑपरेशन का लाइव टेलीकास्ट भी कराया जायेगा. इस ऑपरेशन में देश के चर्चित मूत्र रोग विशेषज्ञ समेत डॉ मनोज कुमार भी शामिल रहेंगे. इसके लिए ऑपरेशन थियेटर को अत्याधुनिक ढंग से संवारा गया है. संक्रमणमुक्त ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कर लिया गया है. इस ऑपरेशन थियेटर को मॉडलर का रूप दिया गया है. कार्यशाला के पूर्व देश के विभिन्न राज्यों से आये चर्चित मूत्र रोग विशेषज्ञ की ओर से शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित किया जायेगा, जिसमें यहां के डॉक्टरों को किसी भी गंभीर रोग के ऑपरेशन के लिए नुस्खे बतायेंगे. इसके अलावा कौन से रोग में कौन सा उपचार कारगर होगा, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी जायेगी. इसके लिए मरीजों का निबंधन यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर में जारी है. उस दिन ऐसे मरीजों का ऑपरेशन मुफ्त किया जायेगा. यूरो स्टोन रिसर्च सेंटर का उद्घाटन 6 दिसंबर को आपूर्ति खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी करेंगे. इस मौके पर मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, एमएलए लक्ष्मीश्वर राय(मधुबनी), नगर विधायक संजय सरावगी, प्रो डॉ एएन सिंह व डॉ अजीत चौधरी उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >