पंचायत सेवक के खिलाफ पेंशनधारियों ने काटा बवाल अवैध राशि मांगने का लगाया आरोपकुशेश्वरस्थान : प्रखंड के गोठानी पंचायत के वृद्धावस्था पेंशनधारियों ने पेंशन राशि भुगतान के नाम पर अवैध राशि मांगे जाने पर पंचायत सचिव के विरुद्ध जमकर बवाल काटा. जानकारी के अनुसार पेंशनधारी रामविलास शर्मा, सियाराम शर्मा, रामसख देवी, अमला देवी व अनारदेवी सहित पंचायत के वार्ड नंबर 10 व 12 के दर्जनों पेंशनधारी वृद्ध, विधवा लाभुकों को पंचायत सचिव ठाकुर रणजीत सिंह प्रखंड मुख्यालय के सतीघाट स्थित अपने आवास पर पेंशन राशि लेने को बुलाकर बैरंग वापस लौटा दिया करते थे. पेंशनधारियों ने बताया कि मंगलवार को भी हमलोगों को पंचायत सचिव ने पेंशन राशि लेने को बुलाया था. सुबह के 11 बजे से 4 बजे शाम तक हमलोग पंचायत सचिव के आवास पर भुगतान के इंतजार में बैठे रहे. शाम में पंचायत सचिव पेंशन राशि में से आधी आधी राशि देने पर भुगतान करने की बात कही. पंचायत सचिव को जब अवैध राशि देने से इंकार किया तो पंचायत सचिव ने धमकी देते हुए इन्हें आवास से भगा दिया. पंचायत सचिव के इस रवैये से आक्रोशित लाभुकों ने तख्तीलिखी पोस्टर हाथ में लेकर जमकर सतीघाट से बीडीओ आवास तक पेंशनधारियों ने बवाल काटा. साथ ही बीडीओ को पंचायत सचिव के कारनामे की लिखित शिकायत किया. वहीं एक प्रति प्रमुख चंद्रावती देवी को देते हुए न्याय की गुहार लगायी. प्रमुख ने वरीय पदाधिकारियों से शिकायत कर पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
पंचायत सेवक के खिलाफ पेंशनधारियों ने काटा बवाल
पंचायत सेवक के खिलाफ पेंशनधारियों ने काटा बवाल अवैध राशि मांगने का लगाया आरोपकुशेश्वरस्थान : प्रखंड के गोठानी पंचायत के वृद्धावस्था पेंशनधारियों ने पेंशन राशि भुगतान के नाम पर अवैध राशि मांगे जाने पर पंचायत सचिव के विरुद्ध जमकर बवाल काटा. जानकारी के अनुसार पेंशनधारी रामविलास शर्मा, सियाराम शर्मा, रामसख देवी, अमला देवी व अनारदेवी […]
