कांग्रेस भवन की जर्जरता में दिख रही जीवंतता

कांग्रेस भवन की जर्जरता में दिख रही जीवंतता मंत्री डॉ मदन का अभिनंदन आज 27 वर्षों बाद कांग्रेस भवन की रौनक लौटी दरभंगा : विगत 27 वर्षों से वीरान पड़े कांग्रेस भवन की जर्जरता में भी अब जीवंतता दिखने लगी है तो कांग्रेसजनों का उत्साह किस चरम पर होगा, यह स्वत: अनुमान किया जा सकता […]

कांग्रेस भवन की जर्जरता में दिख रही जीवंतता मंत्री डॉ मदन का अभिनंदन आज 27 वर्षों बाद कांग्रेस भवन की रौनक लौटी दरभंगा : विगत 27 वर्षों से वीरान पड़े कांग्रेस भवन की जर्जरता में भी अब जीवंतता दिखने लगी है तो कांग्रेसजनों का उत्साह किस चरम पर होगा, यह स्वत: अनुमान किया जा सकता है. वर्ष 1988 में दरभंगा का प्रतिनिधित्व करते हुए मंत्री बने थे. इसके बाद कांग्रेसजनों को यह सौभाग्य महागठबंधन की सरकार में डॉ मदन मोहन झा के मंत्री बनने पर ही मिला है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनने के बाद डॉ मदन मोहन झा के पहली बार 2 दिसंबर को दरभंगा आगमन को लेकर कांग्रेसजन फूले नहीं समा रहे. कांग्रेस भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है. लहेरियासराय पेट्रौल पम्प से कांग्रेस भवन तक पार्टी के झंडा-बैनर से पाट दिया गया है जहां उनका अभिनंदन किया जायेगा. बने हैं 41 तोरणद्वार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ झा के स्वागत के लिए जिला के प्रवेश द्वार जटमलपुर से कांग्रेस भवन तक 41 तोरणद्वार बनाये गये हैं. जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने बताया कि जिला के सीमा जटमलपुर में दर्जनों वाहनों के काफिला के साथ कांग्रेस एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगें. जटमलपुर से लोहिया चौक, नाका नंबर 6, हॉस्पीटल रोड, कर्पूरी चौक, बेंता होते हुए कांग्रेस भवन जायेंगे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि करीब तीन दशक बाद कांग्रेसियों का उत्साह चरम पर दिख रहा है. कार्यकर्ताओं की अपेक्षा है कि मंत्री डॉ झा के नेतृत्व में मिथिलांचल में पुन: कांग्रेस जनमानस का विश्वास प्राप्त करेगा. बॉक्स:::::::::::::::::::::::::मंत्री डॉ मदन के आगमन पर बघांत में आज दीपावली डेढ़ दर्जन लगे हैं तोरणद्वार मनीगाछी : करीब तीन दशक बाद डॉ मदन मोहन झा के मंत्री बनने से उनके गांव बघांत के लोग फूले नहीं समा रहे हैं. मंत्री का शपथ लेने के बाद 2 दिसंबर को वे अपने गांव आ रहे हैं. इसको लेकर बघांत पंचायत के मुखिया इंद्रकांत झा लाल के नेतृत्व में व्यापक तैयारी में जुटे हैं. मुखिया श्री लाल ने बताया कि मनीगाछी से दर्जनों वाहन व बाइक के काफिले संग आगवानी की जायेगी. बघांत में वे सबसे पहले नागेंद्र झा कॉलेज परिसर स्थित अपने पिता स्व डॉ नागेंद्र झज्ञ एवं माता ज्योति देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद कॉलेज परिसर में ही बुद्धिजीवियों एवं कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे. मुखिया श्री लाल ने बताया कि मनीगाछी से सहारोह स्थल तक डेढ़ दर्जन तोरणद्वार बनाये गये हैं. गांव में अपने सपूत का अविस्मरणीय अभिनंदन की तैयारी में मुखिया के संग अवधेाश् झा, पंकज कुमार झा, शंभुनाथ झा, प्रो कालीकांत झा, राम कुमार झा सहित दर्जनों लोग लगे हैं. मंगलवार की शाम मंत्री के अनुज डॉ संजय कुमार झा भी बघांत पहुंचकर चल रही तैयारी का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >