दो नाबालिग लड़की गायब, अपहरण की प्राथमिकी कमतौल . मुहम्मदपुर बाजार में फोटो खिंचवाने गयी दो नाबालिग लड़की का अचानक गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है़ खोजबीन के बाद लड़की के परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किये जाने की आशंका जताते हुए कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है़ आरोप है की कुछ दिन पूर्व से तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर 9523235759, 7079502320 तथा 9135680063 से फोन कर लड़की से बात करवाने को कहा जाता था़ पूछने पर नाम नहीं बताते हुए भद्दी-भद्दी गाली दिया करता था़ विश्वास जताया है की उक्त मोबाइल धारक ने ही दोनों लड़की का अपहरण किया है़ थानाध्यक्ष वरूण कुमार झा ने बताया की आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसन्धान का जिम्मा एएसआई धनंजय सिंह को सौंपा गया है़
दो नाबालिग लड़की गायब, अपहरण की प्राथमिकी
दो नाबालिग लड़की गायब, अपहरण की प्राथमिकी कमतौल . मुहम्मदपुर बाजार में फोटो खिंचवाने गयी दो नाबालिग लड़की का अचानक गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है़ खोजबीन के बाद लड़की के परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किये जाने की आशंका जताते हुए कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है़ आरोप है […]
