तंबाकू, सिगरेट के सेवन से दांत होते हैं कमजोर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 7:17 PM

विज्ञापन

तंबाकू, सिगरेट के सेवन से दांत होते हैं कमजोर फोटो::::::23परिचय : दंत चिकित्सा करते डॉक्टर दरभंगा : गुटखा, पान,तंबाकू,सिगरेट,शराब आदि दांतों की चमक तो समाप्त कर ही देते है, इनकी जड़ों को भी कमजोर बना देते है. दांतों का पहला रोग उन पर पीली परत के रूप में जमा कचड़ा ही होता है, यह पीलापन […]

विज्ञापन

तंबाकू, सिगरेट के सेवन से दांत होते हैं कमजोर फोटो::::::23परिचय : दंत चिकित्सा करते डॉक्टर दरभंगा : गुटखा, पान,तंबाकू,सिगरेट,शराब आदि दांतों की चमक तो समाप्त कर ही देते है, इनकी जड़ों को भी कमजोर बना देते है. दांतों का पहला रोग उन पर पीली परत के रूप में जमा कचड़ा ही होता है, यह पीलापन ब्रश करने से ठीक नहीं होता. दूसरे शब्दों में कहे तो यह पीलापन कीटाणुओं का घर होता है. उपरोक्त बातें दंत चिकित्सक डॉ़ राकेश कुमार ने कही. वे स्वयंसेवी संस्था डॉ प्रभात दास फाउण्डेशन के द्वारा सिंहवाड़ा प्रखंड के हरिहरपुर पूर्वी पंचायत स्थित भालपट्टी गांव में लगाये गये निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के दौरान ग्रामीणों को जागरूक कर रहे थे.उन्होंने बताया कि वर्तमान में डेंटल चिकित्सा ने काफी तरक्की कर ली है. व्हाइट्नर, शाइनर, और विशेष केमिकल्स के जरिये दांतों की चमक आसानी से लौटाई जा सकती है. डेंटल ब्लीचिंग से दांतों का पीलापन, पीले -पीले धब्बे, गुटखा, तंबाकू आदि के दाग आसानी से खत्म किये जा सकते हैं. शिविर को संबोधित करते हुए फाउण्डेशन के राज्य समन्वयक मुकेश कुमार झा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रा के लोगों को झोला छाप चिकित्सकों के चक्कर में न पड़ने के लिए जागरूक बनाकर स्वास्थ्य संबंधी सुविधा बेहतर ढंग से उपलब्ध कराना है. शिविर के दौरान बेहतर व्यवस्था से खुश ग्रामीण र्खुशीद आलम, मो़ जहांगीर, रजिया खातून, रेशमा प्रवीण आदि ने बताया कि अगर इस तरह का कार्यक्रम होता है तो हमलोगों को दरभंगा शहर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. शिविर में कुल 207 मरीजों का चेकअप कर परामर्श दिया गया. वहीं 37 मरीजों का दांत उखाड़ा गया.जबकि 17 मरीजों के दांतों की सर्जरी भी की गयी. शिविर के सपफल संचालन में राजकुमार गणेशन, मो अनीश सिद्दकी, नवीन झा, मनीष आनंद, राजू कुमार आदि ने सक्रिय योगदान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन