ड्रग एसोसिएशन के नेता के पिटाईवाले मामले ने पकड़ा तूल

ड्रग एसोसिएशन के नेता के पिटाईवाले मामले ने पकड़ा तूल संघ का शिष्टमंडल एसएसपी से मिलेगा आजदरभंगा . जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है. एसोसिएशन के सदस्य इसके विरोध में आंदोलन के मूड में नजर आ रहे हैं. मामले को लेकर सोमवार को […]

ड्रग एसोसिएशन के नेता के पिटाईवाले मामले ने पकड़ा तूल संघ का शिष्टमंडल एसएसपी से मिलेगा आजदरभंगा . जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है. एसोसिएशन के सदस्य इसके विरोध में आंदोलन के मूड में नजर आ रहे हैं. मामले को लेकर सोमवार को संघ के सदस्यों की एक बैठक हुई. इसमें सर्व प्रथम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक अजित कुमार सत्यार्थी से मिलकर उन्हें जानकारी देते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने के आग्रह का निर्णय लिया गया. त्वरित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलनात्क रुख अख्तियार करने पर फै सला लिये जाने की बात कही गयी. वैसे कई सदस्यों ने एसएसपी की कार्यकुशलता पर विश्वास व्यक्त करते हुए भरोसा जताया है. उन्हें जानकारी होने पर कार्रवाई जरुर होगी. बता दें कि 22 नवंबर की रात्रि लगभग 10 बजे संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौधरी उर्फ महाराज जी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट किया था. इससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये थे. जब तक मामला लोगों के समझ में आता लोग एकत्रित होते तबतक सभी भाग निकले. स्थानीय लोगों ने उन्हें डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया. श्री चौधरी ने बताया कि उनके साथ मारपीट करने वाले में संतोष मंडल व अर्जुन मल्लिक सहित करीब आधा दर्जन लोग शामिल थे. उनका कहना है कि दुकान बंद करने के बाद जब वे घर जा रहे थे तो बेंता चौक पर उनके साथ यह घटना हुई. मामले को लेकर बेंता ओपी में आवेदन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >