संयुक्त गतिविधि से लायी जायेगी शिक्षा में गुणवत्ता शिक्षार्थियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरुदस प्रयोगशाला विद्यालयों में होगा प्रयोगडायट, प्रथम व असर का चल रहा संयुक्त प्रयासदरभंगा . सरकारी स्कूलों की शिक्षा में गुणवत्ता लाने की कवायद एक बार फिर से शुरु कर दी गयी है. सबसे पहले डायट द्वारा चयनित दस प्रयोगशाला विद्यालयों में संयुक्त विधि से अधिकतम अधिगम लाने का प्रयास किया जायेगा. इन विद्यालयों में डायट के 100 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण से लैस कर विद्यालय आधारित कार्यक्रम में लगाया जायेगा. डायट के नियमित सभी शिक्षार्थी इन विद्यालयों शिक्षकों एवं छात्रों में प्रशिक्षण को प्रयोग करेंगे. इसको लेकर प्रथम संस्था के सहयोग से सोमवार को 100 डीएलएड रेगुलर कोर्स के शिक्षार्थियों को प्रशिक्षण शुरु किया गया है. 50 शिक्षार्थियों का प्रशिक्षण किलाघाट स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुरू किया गया है. जबकि इतने ही शिक्षार्थी मूसा साह मध्य विद्यालय में प्रशिक्षित किये जा रहे हैं. कक्षा 3 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के भाषा एवं गणित विषय में अधिकतम दक्षता लाने के गुर सिखाये जायेंगे. इस प्रशिक्षण में असर संस्था के मास्टर ट्रेनरों को लगाया गया है. जबकि इसका अनुश्रवण डायट के प्राचार्य व व्याख्याता कर रहे हैं. मूसा साह स्कूल पर व्याख्याता डा. शब्बीर हुसैन, उषा शर्मा एवं दीनबंधु कुमार प्रशिक्षण में सहयोग किया. वहीं डायट में आयोजित प्रशिक्षण चर्चा में प्राचार्य डा. सुभाष चंद्र झा ने कमान संभाल रखा था. इस प्रशिक्षण का मॉनिटर मुम्बई के आइडीएन साइट के नुपूर कर रहें हैं. जबकि मूसा साह स्कूल के प्रशिक्षण में असर के राज्य समन्वयक सुजीत कुमार एवं मनोज कुमार ने प्रशिक्षण चर्चा का संचालन कर रहे थे. प्रथम दिन भाषा विषय को रोचक ढंग से पढाने की तकनीक पर चर्चा हुई.
संयुक्त गतिविधि से लायी जायेगी शक्षिा में गुणवत्ता
संयुक्त गतिविधि से लायी जायेगी शिक्षा में गुणवत्ता शिक्षार्थियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरुदस प्रयोगशाला विद्यालयों में होगा प्रयोगडायट, प्रथम व असर का चल रहा संयुक्त प्रयासदरभंगा . सरकारी स्कूलों की शिक्षा में गुणवत्ता लाने की कवायद एक बार फिर से शुरु कर दी गयी है. सबसे पहले डायट द्वारा चयनित दस प्रयोगशाला विद्यालयों में […]
