कैंपस- आइसा का दल्लिी चलो आंदोलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 7:01 PM

विज्ञापन

कैंपस- आइसा का दिल्ली चलो आंदोलन दरभंगा . ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) की बैठक फतह आलम की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम लॉ कॉलेज परिसर में हुई. बैठक में वक्ताओं ने बगैर नेट की परीक्षा पास किये फेलोशिप खत्म करने एवं केन्या के नैरोबी में जाकर डब्ल्यूटीओ के हाथों देश की शिक्षा गिरवी रखने […]

विज्ञापन

कैंपस- आइसा का दिल्ली चलो आंदोलन दरभंगा . ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) की बैठक फतह आलम की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम लॉ कॉलेज परिसर में हुई. बैठक में वक्ताओं ने बगैर नेट की परीक्षा पास किये फेलोशिप खत्म करने एवं केन्या के नैरोबी में जाकर डब्ल्यूटीओ के हाथों देश की शिक्षा गिरवी रखने का आरोप मोदी सरकार पर लगाते हुए इसके खिलाफ 8-9 दिसंबर को दिल्ली की सड़कों को जाम कर आंदोलन का निर्णय लिया. साथ ही 29 दिसंबर को छात्र-शिक्षक कन्वेंशन करने का भी निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक छात्रों को भाग लेने की अपील की. बैठक में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार चौधरी, प्रकाश कुमार, राहुल पासवान, विशाल मोदी, अवधेश कुमार, पंकज पासवान आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन