एक सप्ताह के भीतर जमा करें उपयोगिता प्रमाणपत्र

एक सप्ताह के भीतर जमा करें उपयोगिता प्रमाणपत्र बीडीओ ने दिया पंचायत सचिवों को निर्देशबहादुरपुर, दरभंगा . आगामी पंचायत चुनाव 2016 के चुनाव को लेकर सोमवार को मतदाता सूची विखंडन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसको लेकर बीडीओ अविनाश कुमार ने सभी पंचायत सचिवों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इसमें कई निर्देश दिये […]

एक सप्ताह के भीतर जमा करें उपयोगिता प्रमाणपत्र बीडीओ ने दिया पंचायत सचिवों को निर्देशबहादुरपुर, दरभंगा . आगामी पंचायत चुनाव 2016 के चुनाव को लेकर सोमवार को मतदाता सूची विखंडन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसको लेकर बीडीओ अविनाश कुमार ने सभी पंचायत सचिवों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इसमें कई निर्देश दिये गये. उन्होंने कहा कि 23 से 5 दिसंबर तक मतदाता सूची के विखंडन का कार्य किया जाना है. इसके अलावा सभी पंचायत सचिवों को तथा अबतक की सारी योजनाओं को व्यय खर्च, वर्षवार सूची व उपयोगिता प्रमाणपत्र एक सप्ताह के अंदर जमा करने का निर्देश दिया. साथ ही हाईकोर्ट के आलोक में शिक्षक नियोजन का प्रमाण पत्रों की कॉपी बीआरसी भवन में सभी पंचायत सचिवों को दो दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया. समीक्षात्मक बैठक में जीपीएस रामलखन सहनी, पंचायत सचिव दिलीप कुमार झा, राजाराम यादव, सीताराम यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >