ससुरालवालों पर प्रताड़ना की शिकायत मनीगाछी. वाजीतपुर गांव की शहना खातून ने थाना को दिये आवेदन में ससुरालवालों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित किये जाने की शिकायत की है. शहना खातून ने कहा है कि उसने अपने ही गांव के नसीम पमरिया के पुत्र सलीम पमरिया के साथ जनवरी 2010 में शादी की थी. शादी के बाद से पति, ससुर एवं सास जीवछी खातून के द्वारा बराबर अपने मायके से 50 हजार नहीं लाने के कारण बराबर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता है. उसने यह भी कहा है कि उसे जवलपुर ले जाकर बेचने की कोशिश की गयी. तीन माह के छोटे दूधमुंहे बच्चे को छीनने एवं घर से भगा देने की बात भी कही है. इस सम्वन्ध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कांड संख्या 250/15 अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है.
ससुरालवालों पर प्रताड़ना की शिकायत
ससुरालवालों पर प्रताड़ना की शिकायत मनीगाछी. वाजीतपुर गांव की शहना खातून ने थाना को दिये आवेदन में ससुरालवालों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित किये जाने की शिकायत की है. शहना खातून ने कहा है कि उसने अपने ही गांव के नसीम पमरिया के पुत्र सलीम पमरिया के साथ जनवरी 2010 में शादी की थी. शादी […]
