पेज एक के लिए:::::::::::::चौथी रात कच्छा-बनियान गिरोह ने डाला डाका, बंधक बना गृहस्वामी से की मारपीट25 हजार नकद समेत डेढ़ लाख के जेवरात की लूटमब्बी ओपी क्षेत्र के मधुपुर गांव में हुई घटना, 8-10 की संख्या में डकैतों ने धावा बोला फोटो. 5 व 6परिचय. अपाराधियों की पिटाई से जख्मी मां-बेटा व गम में डूबे परिवार के लोग.प्रतिनिधि, सदर. मब्बी ओपी क्षेत्र के मधुपुर गांव में बीती रात कच्छा-बनियान गिरोह के डकैतों ने एक किसान के घर पर धावा बोलकर जमकर लूटपाट की. घटना के दौरान डकैतों ने घर में रखे 25 हजार नकदी के साथ लगभग डेढ़ लाख के जेवरात लूट लिये. इस दौरान उनलोगों ने गृहस्वामी से मारपीट भी की. जिनमें दो का इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह पुलिस पहुंची. बाद में पहुंचे सिटी एसपी हरकिशोर राय ने भी पीड़ितों से पूछताछ की. पीड़ित किसान दिनेश के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है. चार दिनों में लगातार चौथी रात डकैती की घटना से आमजन भयाक्रांत हैं. सभी घटना में कच्छा-बनिशन गिरोह का ही नाम सामने आ रहा है. दरभंगा में अचानक से बढ़े इस गिरोह के डकैतों के आतंक से जहां जिलेवासी भयाक्रांत हैं, वहीं पुलिस को अबतक एक भी मामले में कोई सफलता नहीं मिली है. इससे लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है. यह है मामला14 अक्टूबर की रात लगभग 2.30 बजे मधुपुर गांववासी किसान दिनेश कुमार महतो बरामदा पर सोये हुए थे. उसी वक्त उनके घर पर 8-10 की संख्या में डकैतों ने धावा बोल दिया. सभी कच्छा-बनियान में थे. दक्षिण ओर के गेट से अपराधी भीतर आ गये. इसके बाद महिलाओं को आतंकित कर लूटपाट शुरू कर दी. कुछ डकैतों ने मिलकर एक कमरे में सो रहे दिनेश के चचेरे भाई राजू कुमार व व उसकी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिये. दूसरे कुछ डकैत दूसरे कमरे में सो रही दिनेश की मां सुदामा देवी व पत्नी से मारपीट करने लगे. इसके बाद जैसे ही दिनेश की नींद खुली, दो डकैतों ने उसे पकड़ लिया और अन्य डकैत उसके हाथ-पांव बांधकर मारपीट करने लगे. इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के दौरान डकैतों ने घर में रखे 25 हजार नकदी के साथ लगभग डेढ़ लाख के जेवरात लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद सभी दक्षिण की ओर चौर में भाग गये. सूचना पर सुबह में सिटी एसपी श्री साह वहां पहुंचे. इधर छानबीन के दौरान चौर के तालाब से पुलिस को लूटे गये बक्से व कपड़े वगैरह फेंके मिले. जख्मी दिनेश व उसकी मां का इलाज चल रहा है. वहीं बयान पर मामला दर्ज करने की कवायद चल रही थी.
पेज एक के लिए:::::::::::::चौथी रात कच्छा-बनियान गिरोह ने डाला डाका, बंधक बना गृहस्वामी से की मारपीट
पेज एक के लिए:::::::::::::चौथी रात कच्छा-बनियान गिरोह ने डाला डाका, बंधक बना गृहस्वामी से की मारपीट25 हजार नकद समेत डेढ़ लाख के जेवरात की लूटमब्बी ओपी क्षेत्र के मधुपुर गांव में हुई घटना, 8-10 की संख्या में डकैतों ने धावा बोला फोटो. 5 व 6परिचय. अपाराधियों की पिटाई से जख्मी मां-बेटा व गम में डूबे […]
