शुद्ध पेयजल के नाम पर खराब हो रही सड़कें

शुद्ध पेयजल के नाम पर खराब हो रही सड़कें \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो फाईल नेम-: जाले फोटो- 1, 2, 3चित्र. बिना बारिश के सड़कों पर जलजमावफोटो फाईल नेम-: जाले फोटो- 4, 5चित्र परिचय-: सड़क किनारे गाड़े सरकारी चापाकलों का पानी का बहाव सड़कों पर जाले : सड़क किनारे गाड़े गये सरकारी चापाकलों का पानी का बहाव सड़कों पर […]

शुद्ध पेयजल के नाम पर खराब हो रही सड़कें \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो फाईल नेम-: जाले फोटो- 1, 2, 3चित्र. बिना बारिश के सड़कों पर जलजमावफोटो फाईल नेम-: जाले फोटो- 4, 5चित्र परिचय-: सड़क किनारे गाड़े सरकारी चापाकलों का पानी का बहाव सड़कों पर जाले : सड़क किनारे गाड़े गये सरकारी चापाकलों का पानी का बहाव सड़कों पर होने की वजह से ग्रामीण इलाके में इसकी सूरत हमेशा बदहाल देखने को मिलता है़ पीएचडी द्वारा गाड़ा गये चापाकल से निकलने वाले पानी के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं करने की वजह से उसका वेस्ट पानी सड़कों पर फैल कर कीचड़ का रुप धारण कर लेता है़ जिससे सड़कें बर्बाद हो रही है़ आने-जाने वाले लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है़ पीएचईडी विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों अथवा किसी सार्वजनिक स्थलों पर गाड़े गये चापाकलों के जल निकासी का प्रबंधन सही ढ़ंग से नहीं करने की उनकी नीयति बन गयी है़ एक तरफ सरकार द्वारा करोड़ों की लागत से सड़क निर्माण करवाया जाता है तो दूसरी तरफ पीएचईडी विभाग द्वारा उन सड़कों पर पानी का फैलाव करवाकर उसे नष्ट करवाया जाता है़ इसका नमूना लगभग प्रत्येक गांवों में देखने को मिल जायेगा़ एक तरफ मौसम की बेरुखी की वजह से खेतों में लगे खरीफ की फसलें पानी के लिए तरस रहें हैं दूसरी तरफ उन्हीं गांवों के सड़कों पर जलजमाव देख ऐसा प्रतीत होता है कि दो-चार दिन पूर्व ही हुए वर्षा से सड़को पर पानी लगा हुआ है़ विभाग की व्यवस्था का देखा-देखी कुछ ग्रामीण भी अपने-अपने निजी चापाकलों का वेस्ट पानी को सड़कों पर बहाने में संकोच नहीं करते़ कोई अगर उनसे कहता भी तो तुरन्त सरकारी चापाकलों के द्वारा सड़कों पर फैले पानी को नमूना के तौर पर पेश करने से गुरेज नहीं करते़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >