नियमों की उड़ी धज्जी, प्रशासन विवश ड्राप गेट की हुई अनदेखीदरभंगा. नामांकन को लेकर बनाया गया ड्रॉप गेट बुधवार को विफल साबित हुआ. मोटरसाइकिल पर सवार उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमाम नियमों को ताक पर रखते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रत्याशियों के समर्थन में नाचते गाते हुए बाइकों के साथ पोलो मैदान पहुंचे. नामांकन जुलूस की भीड़ के आगे प्रशासनिक व्यवस्था बुधवार को बौनी साबित हुई. समाहरणालय से सटे मार्ग पर दो ड्राप गेट (उत्तरी और दक्षिणी) बनाये गये थे. यहां पुलिस अधिकारी व मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गयी थी. लेकिन भीड़ के आगे एक न चली. हालांकि जुलूस और रैली की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गयी. देखना है कि इस पर प्रशासन का क्या रुख रहता है.डीजे के शोर में डूबा समारहणालयढोल की थाप पर थिरकते कार्यकर्ता और डीजे के शोर से उत्साही कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से समाहरणालय के आस पास का इलाका बुधवार को गूंजता रहा. करीब 12 बजे शुरू हुआ यह सिलसिला अपराह्न बाद 3 बजे तक जारी रहा. भाजपा के बागी प्रत्याशी जगदीश साह, सहित भाजपा के निवर्त्तमान विधायकों के जुलूस से समूचा लहेरियासराय टावर का क्षेत्र कई देर तक गूंजता रहा.
नियमों की उड़ी धज्जी, प्रशासन विवश
नियमों की उड़ी धज्जी, प्रशासन विवश ड्राप गेट की हुई अनदेखीदरभंगा. नामांकन को लेकर बनाया गया ड्रॉप गेट बुधवार को विफल साबित हुआ. मोटरसाइकिल पर सवार उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमाम नियमों को ताक पर रखते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रत्याशियों के समर्थन में नाचते गाते हुए बाइकों के साथ पोलो मैदान पहुंचे. नामांकन […]
