सात प्रत्याशियों ने भरा परचा

सात प्रत्याशियों ने भरा परचा बेनीपुर. विधानसभा चुनाव के छठे दिन बुधवार को बेनीपुर में कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया. बेनीपुर विधानसभा के चुनाव अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बेनीपुर से भाजपा के निवर्त्तमान विधायक गोपालजी ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी कमल राम, विनोद झा तथा गरीब जनता दल सेक्यूलर पार्टी से बैद्यनाथ यादव तथा […]

सात प्रत्याशियों ने भरा परचा बेनीपुर. विधानसभा चुनाव के छठे दिन बुधवार को बेनीपुर में कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया. बेनीपुर विधानसभा के चुनाव अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बेनीपुर से भाजपा के निवर्त्तमान विधायक गोपालजी ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी कमल राम, विनोद झा तथा गरीब जनता दल सेक्यूलर पार्टी से बैद्यनाथ यादव तथा अलीनगर विधानसभा के आरओ मो. अतहर के अनुसार भाजपा से मिश्री लाल यादव, बसपा से महमूद आलम तथा स्वतंत्र प्रत्याशी राज कुमार झा एवं राम साफी ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इसके अलावा बेनीपुर से एक प्रत्याशी ने एनआर कटवाया. बुधवार को नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ आये समर्थकों की काफी भीड़ दिन भर जमा थी. इससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रही. लेकिन प्रशासनिक तत्परता के कारण लोगों को विशेष परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >