ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत जाले. पुपरी-मधुबनी एसएच पर महाकवि कालीदास स्मारक महाविद्यालय के समीप 12 अक्टूबर की देर शाम ईंट से लदे ट्रेलर सहित ट्रैक्टर(बीआर32ई/1977) से बिना रजिस्ट्रेशन की सीटी 100 बाईक की हुई टक्कर में 25 वर्षीय बाईक सवार मधुबनी जिला के विस्फी थाना क्षेत्र के बांसबारी चहुटा (कमतौल) निवासी माधुरी दास के पुत्र संजय कुमार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई़ वह अपने ससुराल पुपरी थाना क्षेत्र के हरदीया से अपने घर लौट रहा था कि सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया़ मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया़ घटनास्थल सीतामढ़ी एवं दरभंगा सीमा की होने की वजह से सूचना मिलते ही सबसे पहले पुपरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर अपनी सीमा की छानबीन में जुट गई़ वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों को जब पता चला कि घटना दरभंगा जिला की है तब उन लोगों के द्वारा स्थानीय थाना को सूचित किया गया़ घटना के दो घंटे बाद स्थानीय थाना की पुलिस सदल-बल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त किया़ स्थानीय थाना की पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने ट्रेलर एवं ट्रैक्टर के पहिया की हवा निकाल दी थी़ घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को मृतक के पिता अपने सगे-संबंधियों के साथ स्थानीय थाना पहुंचे़ शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया़ मृतक के पिता ने अपने आवेदन में चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है़
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत जाले. पुपरी-मधुबनी एसएच पर महाकवि कालीदास स्मारक महाविद्यालय के समीप 12 अक्टूबर की देर शाम ईंट से लदे ट्रेलर सहित ट्रैक्टर(बीआर32ई/1977) से बिना रजिस्ट्रेशन की सीटी 100 बाईक की हुई टक्कर में 25 वर्षीय बाईक सवार मधुबनी जिला के विस्फी थाना क्षेत्र के बांसबारी चहुटा (कमतौल) निवासी […]
