अंकल, मेरी मम्मी भी चुनाव लड़ रही है

अंकल, मेरी मम्मी भी चुनाव लड़ रही है दरभंगा. अंकल, मेरी मम्मी का नामांकन हो रहा है. वह चुनाव लड़ रही है. यह बातें अपने मां के नामांकन जुलूस में पहुंचे उनके बच्चों ने कक्ष के बाहर खड़े सुरक्षाबलों से कही. समाहरणालय स्थित बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्ष के बाहर खड़े इन बच्चों को […]

अंकल, मेरी मम्मी भी चुनाव लड़ रही है दरभंगा. अंकल, मेरी मम्मी का नामांकन हो रहा है. वह चुनाव लड़ रही है. यह बातें अपने मां के नामांकन जुलूस में पहुंचे उनके बच्चों ने कक्ष के बाहर खड़े सुरक्षाबलों से कही. समाहरणालय स्थित बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कक्ष के बाहर खड़े इन बच्चों को चुनाव का मतलब भले न मालूम हो लेकिन उन्हें तो खुशी थी कि उनकी मम्मी को लोग फूल-माला पहनाकर बधाइयां दे रहे थे. यह नजारा मंगलवार को दिखा, जब अपनी मां के साथ नामांकन कराने पहुंचे समर्थकों के साथ तीन छोटे-छोटे बच्चों को सुरक्षा में लगे पुलिस वालों ने रोका तो उनका जवाब मासूमियत भरा था- अंकल, मेरी मम्मी चुनाव में खड़ा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >