Darbhanga News: आरटीइ के तहत 521 बच्चों का निजी विद्यालयों में होगा नामांकन

Darbhanga News:प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों में आरटीइ के तहत अलाभकारी एवं कमजोर वर्ग से आने वाले चयनित 521 बच्चों का नामांकन होगा.

Darbhanga News: दरभंगा. जिले के प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों में आरटीइ के तहत अलाभकारी एवं कमजोर वर्ग से आने वाले चयनित 521 बच्चों का नामांकन होगा. इसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को स्कूल वाइज सूची जारी कर दी है. चनामांकन प्रक्रिया 30 अप्रैल तक निर्धारित है. बताया जाता है कि इससे पूर्व प्रथम चरण में 761 बच्चों का नामांकन कराया गया था. एसएसए डीपीओ जमाल मुस्तफा ने प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों के निदेशक एवं एचएम को जारी पत्र में कहा है कि रेंडमाइजेशन के तहत जिन बच्चों का चयन किया गया है, उसके अभिभावक के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से नामांकन से संबंधित सूचना भेजी जा रही है. अपने स्तर से संबंधित विद्यालय भी अनुशंसित बच्चों के अभिभावक को सूचना उपलब्ध करावें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >