अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें जनप्रतिनिधि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 8:02 PM
बिरौल . प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की गयी. बैठक में मुखिया और पंचायत सेवकों ने हिस्सा लिया. बैठक में कहा गया कि पंचायत मंंंे शौचालय निर्माण कराने की जो योजना है उसे हर हाल में करायें. […]
बिरौल . प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की गयी. बैठक में मुखिया और पंचायत सेवकों ने हिस्सा लिया. बैठक में कहा गया कि पंचायत मंंंे शौचालय निर्माण कराने की जो योजना है उसे हर हाल में करायें. यह मुखिया का दायित्व है. राशि रहते हुए भी गांवों में मुखिया शौचालय बनवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. बीडीओ ने इसके लिये मुखिया और पंचायत सेवक को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि की बदौलत ही यह मिशन को सफलता मिल सकती है , बीडीओ ने बताया कि जिन लाभुक के घर में शौचालय नहीं है इसके लिये सरकार की ओर से सहायता के तौर पर दस हजार और बारह हजार रुपये मिलते हैं. लोग अपने घर पर शौचालय निर्माण कराकर मुखिया या बीडीओ कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं. लाभुक के खाते में आरटीजीएस से रुपये भेज दिये जायेगे. प्रखंड कॉर्डिनेटर श्रीपति चौधरी ने बताया कि 15 फरवरी तक इस कार्यालय का उदघाटन कर दिया जायेगा. यहां पर भी लाभुक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इधर मुखिया संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि जब तक पंचायतों के खाते में राशि नहीं आयेगी तब तक शौचालय बनाना मुश्किल होगा. इस बैठक में मुखिया गंगिया देवी,अबुल हयात, राजेश कुमार ,कृष्ण कुमार प्रभाकर, कौशल सिंह सहित मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










