मनीगाछी के बघांत गांव की है घटना एक सप्ताह पहले घटना को दिया था अंजाम आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारमनीगाछी . थाना क्षेत्र के बघांत गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बच्ची की मां के बयान पर थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के संबंध में डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि घटना पिछले रविवार की है. जिसमें बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के ही वीरन कामति (50) ने गन्ना के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. चूंकि बच्ची के पिता गांव से बाहर थे, इसलिए उसकी पीडि़ता या उसकी मां के द्वारा पहले प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी. उन्होंने बताया कि पीडि़ता के पिता के घर लौटने के बाद यह मामला सामने आया है. डीएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष ने तुरंत कार्रवाई कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए 2 फरवरी को डीएमसीएच भेजा जायेगा. थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि कांड संख्या 40/15 अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है.
सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
मनीगाछी के बघांत गांव की है घटना एक सप्ताह पहले घटना को दिया था अंजाम आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारमनीगाछी . थाना क्षेत्र के बघांत गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बच्ची की मां के बयान पर थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज […]
