नये रोजगार के अवसरों से छात्रों को परिचित करावें : प्रोवीसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 10:02 PM

विज्ञापन

एमके कॉलेज में दो दिवसीय सेमिनार शुरुदरभंगा. एमके कॉलेज में यूजीसी सम्पोषित समान सुविधा केंद्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमिनार की शुरुआत बुधवार को हुइ. वंचित समाज के छात्रों को रोजगार का अवसर : सार्थक पहल विषय पर आयोजित सेमिनार का उद्घाटन लनामिवि के प्रति कुलपति प्रो. सैयद मुमताजुद्दीन एवं प्रो. प्रभाकर पाठक ने संयुक्त […]

विज्ञापन

एमके कॉलेज में दो दिवसीय सेमिनार शुरुदरभंगा. एमके कॉलेज में यूजीसी सम्पोषित समान सुविधा केंद्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमिनार की शुरुआत बुधवार को हुइ. वंचित समाज के छात्रों को रोजगार का अवसर : सार्थक पहल विषय पर आयोजित सेमिनार का उद्घाटन लनामिवि के प्रति कुलपति प्रो. सैयद मुमताजुद्दीन एवं प्रो. प्रभाकर पाठक ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. अपने संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिकु लपति ने कहा कि वंचित समाज के वर्गीकरण के विभिन्न आयामो पर हमे विचार करना होगा. साथ ही उन्हे नये नये रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देनी होगी. उन्होंने कहा कि छात्रों की काउंसिलिंग विशेषज्ञों द्वारा कराया जाना चाहिए ताकि छात्रों को अपना कैरियर चुनने में सहूलियत हो.अध्यक्षीय भाषण देते हुए डा. पाठक ने कहा कि वंचित समाज का वर्गीकरण शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक पहलू पर किया जा सकता है. उन्होंने इस समाज में जागरु कता पैदा करने की जरुरत बतायी. सेमिनार में साधन पुरुष के रुप में डा. पुनीता झा, डा. प्रेम मोहन मिश्र, डा. सुरेंद्र प्रसाद सुमन ने प्रकाश डाला. सेमिनार के मुख्य तथ्यों पर संयोजक डा. परवेज अख्तर ने विषय प्रवेश कराया. स्वागत भाषण प्रधानाचार्य डा. धीरेंद्र मोहन मिश्र ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा. केसी मिश्रा ने किया. मंच संचालन डा. ध्रुव कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन