उपभोक्ताओं ने किया बैंक का घेराव

बहादुरपुर. खाता नहीं खोले जाने से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने बुधवार को देकुली चट्टी स्थित सेंट्रल बैंक शाखा का घेराव किया. माले के बैनर तले बैंक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभिषेक कुमार, गणेश महतो व शिवशंकर लाल देव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कहा कि बैंक अधिकारी खाता खोलने में […]

बहादुरपुर. खाता नहीं खोले जाने से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने बुधवार को देकुली चट्टी स्थित सेंट्रल बैंक शाखा का घेराव किया. माले के बैनर तले बैंक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभिषेक कुमार, गणेश महतो व शिवशंकर लाल देव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कहा कि बैंक अधिकारी खाता खोलने में टालमटोल करते हैं. कई दिन दौड़ाने के बावजूद खाता नहीं खोलते. अभिषेक ने बताया कि शाखा प्रबंधक व सोनकी ओपी प्रभारी के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई. दो दिनों में खाता खोले जाने के आश्वासन के बाद घेराव हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >