सांसारिक मोह से दूर करता श्मशान

दरभंगा. माघी नवरात्र पर मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से चल रहे सत्संग व भजन का बुधवार को उद्घाटन डॉ बौआनंद झा, डॉ विद्येश्वर झा आदि ने किया. मौके पर प्रवचन करते हुए संस्कृत विवि के वेद विभागाध्यक्ष डॉ विद्येश्वर झा ने श्मशान शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि इस भूमि में […]

दरभंगा. माघी नवरात्र पर मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से चल रहे सत्संग व भजन का बुधवार को उद्घाटन डॉ बौआनंद झा, डॉ विद्येश्वर झा आदि ने किया. मौके पर प्रवचन करते हुए संस्कृत विवि के वेद विभागाध्यक्ष डॉ विद्येश्वर झा ने श्मशान शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि इस भूमि में लोगों का काम, क्रोध, मोह, लोभ, द्वेष आदि से विरक्ति हो जाती है. इसलिए महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध के लिए श्मशान भूमि कुरूक्षेत्र को चुना. यह क्षेत्र बाद में धर्म क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध हुआ. मौके पर उन्होंने मां श्यामा के पार्वती के नाम से प्रसिद्धि को भी रेखांकित किया. इससे पूर्व डॉ ममता ठाकुर, सुषमा झा, विभा झा, अनुप प्रिया मिश्र, प्रेमा सिंह आदि के भजन से भक्ति की रसधार प्रवाहित हो उठी. पारस पंकज झा के संयोजन में देर शाम तक भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते रहे. मौके पर न्यास के कोषाध्यक्ष डॉ राजमणि मिश्र, एमएन पाठक, विनोद कुमार, विद्यानंद मिश्र, श्यामा प्रसाद तिवारी, अरुण कुमार झा, रमानंद चौधरी, प्रकाश पासवान, डॉ शंभुकांत झा, टुनटुन प्रसाद राय आदि मौजूद थे. संचालन प्रबंधक डॉ चौधरी हेमचंद्र राय ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >