नगर विकास मंत्री अब 30 को आयेंगे दरभंगा

करीब 19 करोड़ की निगम की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास फोटो संख्या- 05परिचय- मंत्री के कार्यक्रम को ले दोनार गुमटी से पूरब बन रहा पंडाल दरभंगा. नगर विकास एवं आवास मंत्री सम्राट चौधरी अब 30 जनवरी को दरभंगा आयेंगे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी को शहर के दोनार गुमटी से पूरब […]

करीब 19 करोड़ की निगम की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास फोटो संख्या- 05परिचय- मंत्री के कार्यक्रम को ले दोनार गुमटी से पूरब बन रहा पंडाल दरभंगा. नगर विकास एवं आवास मंत्री सम्राट चौधरी अब 30 जनवरी को दरभंगा आयेंगे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी को शहर के दोनार गुमटी से पूरब एवं नगर निगम कार्यालय परिसर में उन्हें योजनाओं का सामूहिक उद्घाटन सह शिलान्यास समारोह में शामिल होना था. बुधवार शाम 4.40 बजे नगर प्रबंधक पांडेय अरविंद अनुरूप को मोबाइल पर मंत्री के निजी सचिव ने सूचित किया कि व्यस्तता के कारण मंत्री 29 के बदले अब 30 जनवरी को दरभंगा जायेंगे. मंत्री के 29 को दरभंगा आगमन को लेकर नगर निगम कार्यालय से लेकर दोनार गुमटी के पूरब दोनों जगह आज सुबह से ही मंच का निर्माण कराया जा रहा था. नगर निगम क्षेत्र से संबंधित करीब एक दर्जन योजनाओं का शिलान्यास मंत्री को करना है. जिसपर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नगर अभियंता रतन किशोर एवं सहायक नगर अभियंता सऊद आलम की देखरेख में उद्घाटन एवं शिलान्यास होने वाले सभी शिलापट्टों को 29 जनवरी की तिथि के अनुसार ही तैयार करवा लिया गया था. अब मंत्री स्तर से इस तिथि में परिवर्तन के बाद आनन-फानन में अभियंता इसे दुरुस्त कराने में लगे हैं. नगर आयुक्त महेंद्र कुमार ने दो स्थानों पर होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए निगम के अधिकारियों को अलग-अलग प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेश भी निर्गत कर दिया था. देर शाम नगर विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव का मंत्री का प्रोग्राम एक दिन स्थगित होने से संबंधित प्राप्त होने पर निगम के अधिकारी अब 30 जनवरी के अनुसार तैयारी में लग गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >