पीएनबी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

/रफोटो :::::::::25दरभंगा : पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय दरभंगा के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को मंडल कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 35 बैंक कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया. सर्वप्रथम डॉ बीके. मिश्रा, प्रभारी चिकित्सक, ब्लड बैंक दरभंगा मेडिकल कॉलेज के द्वारा रक्तदान […]

/रफोटो :::::::::25दरभंगा : पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय दरभंगा के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को मंडल कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 35 बैंक कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया. सर्वप्रथम डॉ बीके. मिश्रा, प्रभारी चिकित्सक, ब्लड बैंक दरभंगा मेडिकल कॉलेज के द्वारा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया. पीएनबी दरभंगा मंडल के प्रमुख प्रमोद कुमार जैन एवं सहायक महाप्रबंधक एस. के. सिंह व उनकी पत्नी गीता सिंह द्वारा रक्तदान का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक हरेश कटारा व उनकी पत्नी सरोज कटारा, मुख्य प्रबंधक सुब्रतों चौधरी,वरिष्ठ प्रबंधक मुकुन्द कुमार सिन्हा व उनकी पत्नी आभा सिन्हा एवं नीलू सेन द्वारा रक्तदान किया गया. मंडल कार्यालय के लगभग सभी कर्मी एवं स्थानीय शाखाओं के स्टाफ सदस्यों द्वारा भी रक्तदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >