स्वतंत्रता सेनानी द्वार का उद्घाटन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 10:02 PM

विज्ञापन

बेनीपुर . हाविभौआर में चतुर्थ वित्त आयोग से एक लाख 46 हजार की लागत से दरभंगा-धड़ौरा मुख्य मार्ग पर बने स्वतंत्रता सेनानी द्वार का उद्घाटन पंचायत क ी मुखिया आशा कांती ने फीता काट कर किया. इस दौरान उप मुखिया गंगा प्रसाद झा, महेंद्र झा, विमल कुमारी, महेंद्र कामती, प्रमोद कांत झा, आदि मौजूद थे. […]

विज्ञापन

बेनीपुर . हाविभौआर में चतुर्थ वित्त आयोग से एक लाख 46 हजार की लागत से दरभंगा-धड़ौरा मुख्य मार्ग पर बने स्वतंत्रता सेनानी द्वार का उद्घाटन पंचायत क ी मुखिया आशा कांती ने फीता काट कर किया. इस दौरान उप मुखिया गंगा प्रसाद झा, महेंद्र झा, विमल कुमारी, महेंद्र कामती, प्रमोद कांत झा, आदि मौजूद थे. दूसरी ओर उसी पंचायत में बाबा सिद्धनाथ युवा सरस्वती पूजा समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सफल हुए प्रतिभागियों ने हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी ने पुरस्कृत किया. मौके पर सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष अशोक नायक आदि मौजूद थे. भारत माता पूजनोत्सव आरंभदरभंगा. मां धरती भारत पूजा समिति की ओर से स्थानीय जुरावन सिंह मुहल्ले के महेश ठाकुर चौक पर भारत माता पूजनोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. नौवे साल आयोजित इस समारोह में उत्सवी माहौल बना रहा. समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष आरके दत्ता ने किया. इस मौके पर शोषण मुक्त समाज निर्माण में विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे. मौके पर शिक्षा, कला, लेखक व पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित किया गया.आइटी संघ ने सौंपा ज्ञापनदरभंगा. बिहार आइटी सेवा संघ की आह्वान पर 2 फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जिले के सभी आइटी अधिकारी चले जायेंगे. इस बाबत संघ के जिला सचिव गिरधारी कुमार ने डीएम कुमार रवि को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे ज्ञापन में प्रदेश इकाई के आह्वान पर जिले के आइटी सेल से जुड़े अधिकारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन