अंबेदकर छात्रावास में चोरी करते एक धराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2015 8:02 PM

विज्ञापन

दरभंगा . लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर स्थित राजकीय अंबेदकर कल्याण छात्रावास में चोरी करते एक युवक को छात्रावास के छात्रों ने मंगलवार के अहले सुबह रंगे हाथ धर दबोचा. जानकारी के अनुसार मंगलवार क ी अहले सुबह छात्रावास के छात्रों ने छात्रावास परिसर में गड़े चापाकल का हेड खोलते एक युवक को रंगे हाथ […]

विज्ञापन

दरभंगा . लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर स्थित राजकीय अंबेदकर कल्याण छात्रावास में चोरी करते एक युवक को छात्रावास के छात्रों ने मंगलवार के अहले सुबह रंगे हाथ धर दबोचा. जानकारी के अनुसार मंगलवार क ी अहले सुबह छात्रावास के छात्रों ने छात्रावास परिसर में गड़े चापाकल का हेड खोलते एक युवक को रंगे हाथ धर दबोचा. इसकी सूचना छात्रों ने होस्टल के अधीक्षक विनय कुमार पासवान को दी. अधीक्षक श्री पासवान ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं छात्रावास अधीक्षक ने थाना को आवेदन देकर थाना क्षेत्र से गंगासागर, रुदलगंज मुहल्ला निवासी राम मेहतर के पुत्र विक्रम मेहतर के खिलाफ छात्रावास में चोरी करने का मामला दर्ज कराया. वहीं थाना के पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन