जिले में 25 से शुरू होगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा

दरभंगा : दस्त से शिशु मृत्यु दर में कमी को लेकर दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 25 जून से 27 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारी यहां शुरु कर दी गयी है. बीमारी से रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग ने उन जगहों चिन्हित करने को कहा है, जहां इस बीमारी से संक्रमण होने की संभावना ज्यादा […]

दरभंगा : दस्त से शिशु मृत्यु दर में कमी को लेकर दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 25 जून से 27 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारी यहां शुरु कर दी गयी है. बीमारी से रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग ने उन जगहों चिन्हित करने को कहा है, जहां इस बीमारी से संक्रमण होने की संभावना ज्यादा है. उन परिवारों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया हैं, जहां पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे ज्यादा हों. स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. साथ ही शहर के गंदगी भरे क्षेत्रों को विभाग ने अतिसंवेदनशील माना है. इसमें झुग्गी झोपड़ी वाले क्षेत्र, दूरदराज के क्षेत्र, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, खानाबदोश, विनिर्माण कार्य में लगे मजदूरों के परिवार, ईंट भट्टे वाले क्षेत्र, अनाथालय आदि को टारगेट किया जाएगा.

पखवाड़े के सफल कार्यान्वयन के लिये कमिटि का गठन: पखवाड़ा शुरु होने के पूर्व डीएम की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय आइडीसीएफ स्टेरिंग कमिटि का गठन किया जाएगा. कमेटी की बैठक होगी. इसमें सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी शामिल होंगे.
एएनएम को विशेष दिशा-निर्देश: दस्त नियंत्रण पखवाड़े के दौरान एएनएम को विशेष कार्य दिया गया है. घरों में जाकर बच्चों की माताओं से मिलकर उनको डायरिया नियंत्रण एवं इसके रोकथाम की जानकारी उन्हें देनी होगी. इसके अलावा जिंक एवं ओआरएस के उपयोग, हाथ धोने के तरीके एवं खुले में शौच करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा.
झुग्गी-झोपड़ी व बाढ़ प्रभावित आदि इलाके को किया जाएगा टारगेट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होगा कार्यक्रम
अन्य विभाग से भी लिया जाएगा सहयोग
शिक्षा विभाग करेगा सहयोग: पखवाड़े के दौरान प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में विशेष गतिविधि चलायी जाएगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्वास्थ्य विभाग से सहयोग व समन्वय करने को कहा गया है. स्कूली बच्चों को हाथ धोने के तरीके एवं लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी. प्रभात फेरी निकाली जाएगी. विद्यालयों में हाथ धोने का पोस्टर लगाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >