दरभंगा : अब तक बिजली कनेक्शन से वंचित शहरी क्षेत्र के लोगों के लिये इस सप्ताह में दो दिन शिविर के माध्यम से लोगों से नये कनेक्शन के लिए आवेदन लिया जायेगा. इसे लेकर अर्बन कार्यालय में गुरुवार को संबंधित एइ व जेइ के साथ बैठक कर इइइ नवीन मंडल ने जरूरी दिशा-निर्देश दिया.
बैठक में उन्होंने बताया कि सात स्थानों पर शनिवार व रविवार को शिविर लगा नये कनेक्शन के लिये आवेदन लिये जायेंगे. आवेदन सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक लिया जायेगा. बैठक में राजस्व पदाधिकारी प्रभाशंकर, एइ पूणेन्द्र सिंह, हिमांशु शेखर, जेइ कैलाश कुमार, राजकुमार रोशन, संजीव कुमार, प्रियरंजन झा आदि शामिल थे.
यहां लगेगी शिविर : बिजली के नये कनेक्शन के लिये लोगों से आवेदन लेने के लिये विभाग सात स्थानों पर शिविर लगायेगी. इसमें डीएमसीएच, जेल, बेला पीएसएस तथा लहेरियासराय स्थित अंचल कार्यालय, नाका पांच स्थित अर्बन कार्यालय, एरिया बोर्ड कार्यालय व लक्ष्मीसागर दुर्गा मंदिर का नाम शामिल है.
इन्हें किया गया प्रतिनियुक्त : शिविर में नये कनेक्शन के लिये आवेदन जमा करने आये लोगों से आवेदन लेने के लिये शशि कुमार दास, चंदन कुमार चौरसिया, मनीष कुमार चौधरी, मनोज कुमार बैठा, अमित कुमार, मो. साबीर, रंगनाथ झा, अजहर हुसैन, रामलखन चौपाल, भरत मंडल, सुशील कुमार यादव, बालकृष्ण राय, विजय कुमार दास, सुशील कुमार राम व प्रीतक कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं लिये जा रहे आवेदन की स्थिति पर वरीय अधिकारी नजर रखेंगे.
तार से सटाकर बनाये मकान को विभाग ने तोड़ा
दरभंगा. लक्ष्मीसागर के मिथिला कॉलोनी में पूर्व घोषणा के अनुसार गुरुवार को बिजली तार से सटे मकान को तोड़ दिया गया. किरण कुमार मिश्र ने 33 हजार लाइन से सटा कर अवैध तरीके से घर बना लिया था. इससे हादसे का खतरा बना था. इसे देखते हुए विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था. इसी आलोक में गुरुवार को उस मकान को तोड़ दिया गया.
कनेक्शन के लिए ये कर सकेंगे आवेद
मुख्यालय से मिले निर्देश पर चालू सप्ताह के बचे शेष दो दिन लगाये जाने वाले शिविर में बिजली से वंचित इच्छुक लोगों के अलावा जिनके यहां पूर्व से बकाया रहने पर कनेक्शन काट दिये जाने से बिजली का उपभोग नहीं कर पा रहे है, वैसे बकायेदार भी नये कनेक्शन के लिये शिविर में आवेदन कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार उनके यहां बकाया राशि की 30 फीसदी राशि जमा करने के बाद शेष राशि छह किस्तों में जमा करनी होगी. डिफाल्टर होने की स्थिति में शिविर के माध्यम से मिले नये कनेक्शन पर पूर्व के बकाया को जोड़कर वसूली की जायेगी.
बकाया का 30 प्रतिशत बिल करना होगा जमा, छह किस्तों में विभाग को देनी होगी शेष राशि
सात स्थानों पर लगायी जायेगी शिविर
कनेक्शन के लिए
देने होंगे ये कागजात
शिविर में नये कनेक्शन में आवेदन में आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दो फोटो, मोबाइल नंबर, आवेदित परिसर का साक्ष्य के अलावा घरेलू कनेक्शन के लिये जीएसटी सहित 1361 तथा व्यवसायिक कनेक्शन के लिये जीएसटी सहित 1861 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा.
