हादसा. पुलिस ने पिता समेत तीन आरोपित पुत्रों को किया गिरफ्तार
कुशेश्वरस्थान : सुल्तानपुर में भूमि विवाद में युवक की दिनदहाड़े हत्या से दशहत व्याप्त हो गया है. चारों तरफ इसी घटना की चर्चा है. मृतक के परिवार में कोहराम मचा है. पुलिस ने इस मामले में तीन पुत्र सहित आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें पिता रामलोचन चौधरी के अलावा इनके तीन पुत्र नीरज कुमार चौधरी उर्फ टुनी, पुष्पज कुमार चौधरी व पंकज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की छानबीन में पुलिस जुट यी है. शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. वहीं घायलों को उपचार के लिए पीएचसी से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इसमें श्याम यादव की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जख्मियों में शिवजी यादव, विवेक यादव मणिकांत यादव शामिल है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनाक के बाद वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने एक युवक की हत्या व मारपीट में चार के जख्मी होने की सूचना थानाध्यक्ष राशीद परवेज को दी. घटना के समय थानाध्यक्ष बिरौल अनुमंडल में एसडीपीओ के साथ बैठक में शामिल होने की बात कही. इधर हत्या की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिलीप कुमार झा थानाध्यक्ष श्री परवेज को घटना स्थल के लिए रवाना कर खुद भी निकल पड़े. थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंच कर हत्या में आरोपित शामिल नीरज कुमार चौधरी उर्फ टुनी एवं पुष्पज कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लाश को कब्जे में लिया. इसके बाद साथ ही सभी घायलों को पुलिस जीप में लादकर पीएचसी सतीघाट लाये, जहां पर प्राथमिक उपचार कर चिकित्सा प्रभारी डॉ वाणीश झा ने सभी घायलों की नाजुक स्थिति को देखते उचित इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. प्रभारी श्री झा ने बताया की सभी गंभीर रूप घायलों की स्थिति काफी नाजुक बनी है.
