बूथों का भौतिक सत्यापन कर 10 तक सौंपें रिपोर्ट

बेनीपुर : 80 बेनीपुर तथा 81 अलीनगर विधान सभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारियों व बीडीओ के साथ गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने बैठक की. इसमें मतदाता सूची संधारण एवं मतदान केंद्र के युक्तिकरण कार्यों की समीक्षा की. एसडीओ श्री झा ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों का […]

बेनीपुर : 80 बेनीपुर तथा 81 अलीनगर विधान सभा के सहायक निर्वाची पदाधिकारियों व बीडीओ के साथ गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने बैठक की. इसमें मतदाता सूची संधारण एवं मतदान केंद्र के युक्तिकरण कार्यों की समीक्षा की. एसडीओ श्री झा ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर आगामी 10 जून तक मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का प्रस्ताव देने का आदेश दिया है. इस दौरान बेनीपुर बीडीओ जगत नारायण मिश्र, अलीनगर के रोशन कुमार,

बिरौल के बीडीओ रजत किशोर सिंह सहित विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत अलीनगर, गोड़ाबौराम, घनश्यामपुर व किरतपुर के बीडीओ व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर एसडीओ ने बेनीपुर व अलीनगर प्रखंड के वृद्धा, विधवा, विकलांग आदि पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की. एक सप्ताह के अंदर सभी वंचितों को पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश संबंधित बीडीओ को दिया.

तालाबंदी कर हड़तालियों ने दिया धरना
कुशेश्वरस्थान. किसान भवन में तालबंदी कर किसान सलाहकारों ने हड़ताल के समर्थन गुरुवार को भी धरना-प्रदर्शन किया. संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष व्यासनंदन राय की अध्यक्षता में सलाहकारों ने मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे. मौके पर राजेन्द्र चौधरी, चन्द्रशेखर पासवान, राजकुमार, रवीन्द्र ठाकुर, हरिश्चन्द्र झा, अशोक
कुमार सहित अनेक किसान सलाहकार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >