बिरौल : इंटरमीडिएट के रिजल्ट का इंतजार परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक पूरे शिद्दत से करते रहे. जब रिजल्ट आया तो सफल छात्र खुशी से झूम उठे. बधाइयों का तांता लग गया. ऐसा ही गुरुकुल क्लासेज प्रांगण का रहा. दर्जनों छात्रों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की. संस्थान के निदेशक केशव चौधरी ने कहा कि 13 छात्र प्रथम श्रेणी और 42 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं.
इसमें नेहा झा ने सर्वाधिक 314, सोनू 313, प्रभास 310, अंजलि कुमारी 310, सुप्रिया 300, सरफराज 306, उर्मिला 300, मुकेश 302, मंगलम 306, संतोष मुखिया 291, ओमप्रकाश 286, राजेश 281, अभिषेक महतो 273, कंचन 294, मेहनाज़ 291, खुशबू 273, रश्मि 294, पूजा कुमारी 293, पूजा चौधरी 288, काजल 293, अभिषेक झा 278, अविनाश चौधरी 283, इरफान 290, हर्ष 282, संतोष मंडल 280 अंक के साथ ही कई अन्य छात्र अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए.
सफल बच्चों ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ गुरुकुल के विषय विशेषज्ञ फिजिक्स के नटवर, केमिस्ट्री के ठाकुर, मैथ के पंकज, अंग्रेजी के शिक्षक गोविंद, जीवविज्ञान के संस्था के निदेशक केशव चौधरी को दिया. लगातार ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चों के लिए सफलता की गारंटी बन रहे गुरुकुल के तीन बच्चे सोनू जायसवाल व अविनाश राम जेइइ मेन्स में तथा दो छात्र पॉलिटेक्निक की परीक्षा में सफलता हासिल की है.
वहीं ब्राइटेन टूटोरियल कोचिंग संस्था के छात्र मनीष कुमार 384, अंजलि कुमारी 310, शुभम कुमार 551, प्रिंयका कुमारी 351, अनीसा गुप्ता 338, घनश्याम झा 300 एवं पिंकी कुमारी 310 अंक के साथ प्रथम क्षेणी से उर्तीण हुई. सभी छात्र इस सफलता को श्रेय अपने माता-पिता एवं निदेशक अमरेश कुमार को दिया है.
