सदर : सारामोहम्मद पंचायत के वार्ड संख्या सात की सदस्य अंजू देवी के पति रामबाबू यादव (40) की सोमवार को देर रात समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना के मिर्जापुर चौक के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. रामबाबु अपने ट्रक का पुराना टायर टेम्पो पर लादकर समस्तीपुर से दरभंगा लौट रहे थे कि इसी बीच रात करीब दो बजे कल्याणपुर के मिर्जापुर चौक के पास दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रहे अज्ञात ट्रक ने टेम्पा में टक्कर मार दिया. टक्कर ऐसी थी कि चालक एवं उसपर सवार रामबाबू वाहन से काफी दूर उछलकर जा गिरे. टेंपोआगे एक पेड़ से टकरा गयी. इसमें रामबाबू के सिर में काफी चोट आयी. ऑटो चालक भी जख्मी हो गया. चालक ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह टेंपो पर लादकर दरभंगा के निजी अस्पताल में रामबाबू को लेकर आया. डाक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना परिजनों की दी. पोस्टमार्टम के लिये शव को डीएमसीएच ले जाया गया.
सारामोहम्मद के वार्ड सदस्य के पति की सड़क हादसे में मौत
सदर : सारामोहम्मद पंचायत के वार्ड संख्या सात की सदस्य अंजू देवी के पति रामबाबू यादव (40) की सोमवार को देर रात समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना के मिर्जापुर चौक के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. रामबाबु अपने ट्रक का पुराना टायर टेम्पो पर लादकर समस्तीपुर से दरभंगा लौट रहे थे कि इसी बीच […]
