फोर लेन पर ऑल्टो से 630 टेट्रा पैक शराब बरामद
सिंहवाड़ा : दरभंगा- मुजफ्फरपुर फोरलेन पर शनिवार को दरभंगा की ओर जा रही एक ऑल्टो कार (पीबी 10 एएस 9343) ने सिमरी तेलिया पोखर के निकट एक बाइक सवार को ठोकर मार दी. ठोकर लगने से सवार बाइक समेत नीचे गिर पड़ा. जबतक लोग वहां पहुंचे ऑल्टो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. किसी ने […]
सिंहवाड़ा : दरभंगा- मुजफ्फरपुर फोरलेन पर शनिवार को दरभंगा की ओर जा रही एक ऑल्टो कार (पीबी 10 एएस 9343) ने सिमरी तेलिया पोखर के निकट एक बाइक सवार को ठोकर मार दी. ठोकर लगने से सवार बाइक समेत नीचे गिर पड़ा. जबतक लोग वहां पहुंचे ऑल्टो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. किसी ने इसकी सूचना सिमरी पुलिस को दे दी.
जबतक पुलिस पहुंची, तबतक सवार बाइक लेकर चला गया था.
पुअनि हंस पासवान ने जब कार की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर चार बड़े- बड़े बैग में बंगाल निर्मित डीएसपी ब्लैक के 180 एमएल के छह सौ तीस टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया. पुलिस ने ऑल्टो कार को जब्त कर लिया. पुलिस पता करने में जुटी है कि गाड़ी का मालिक कौन है.