पठान कबई में पुलिस पर की गयी रोड़ेबाजी

मनीगाछी : पैठान कवई दास टोला में बजरंगबली मंदिर में आयोजित अष्टजाम के बाद कलश विसर्जन के दौरान उत्पन्न रास्ता विवाद को लेकर दो गुटों में शुक्रवार की शाम तनाव हो गया. स्थिति को देख प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कर दिया गया. कुछ […]

मनीगाछी : पैठान कवई दास टोला में बजरंगबली मंदिर में आयोजित अष्टजाम के बाद कलश विसर्जन के दौरान उत्पन्न रास्ता विवाद को लेकर दो गुटों में शुक्रवार की शाम तनाव हो गया. स्थिति को देख प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे.

लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कर दिया गया. कुछ देर बाद शाम में दूसरे पक्ष के असमाजिक तत्वों ने पुलिस तथा प्रशासन पर पथराव कर दिया. इसमें सीओ, बीडीओ, इंस्पेक्टर तथा थानाध्यक्ष की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. कई पुलिस को भी चोटें आयी है. स्थिति बिगड़ता देख जिला मुख्यालय से दंगा नियंत्रक बल समेत भारी संख्या में पुलिस बुला लिया गया है. स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बतायी जा रही है. मौके पर पुलिस तथा प्रशासन के आलाधिकारी कैंप कर रहे हैं. एक गुट में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि कलश विसर्जन यात्रा के रूट को ले एक गुट ने नाराजगी जतायी थी.
इसकी सूचना अष्टजाम पूजा समिति के लोगों ने प्रशासन को दी थी. जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अंजनी कुमार, पुलिस निरीक्षक राम लायक राम, नेहरा ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार, मनीगाछी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार, बीडीओ सुभाष कुमार, सीओ भास्कर कुमार मंडल आदि पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे थे.
छठ पूजा के अवसर पर महावीर मंदिर में अष्टयाम हो रहा था. अष्टयाम के बाद कलश विसर्जन हेतु दास टोला, साहुजी टोला होते हुए नैना घाट जाने वाली सड़क होकर बेल पोखर में विसर्जन की तैयारी की जा रही थी. दूसरे गुट के कुछ लोगों द्वारा नैना घाट वाली सड़क होकर विसर्जन के लिए जुलूस को नहीं जाने देने की धमकी दी जा रही थी. एक पक्ष के लोगों का कहना था कि 40 साल से इसी राह से विसर्जन जुलूस जाता है.
अष्टयाम 24 घंटा का ही होता है, इसलिए किसी साल लाइसेंस नहीं लिया जाता है. एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. कानून तोड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >